फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंटीनेंस के लिए ठप रही बिजली

Sun, 25 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
सब स्टेशन में मेंटीनेेंस करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। सब स्टेशनों में मेंटीनेंस (अनुरक्षण) के लिए चित्रकूटधाम मंडल में रविवार को मंडल के चारों जिलों में दिनभर बिजली ठप रही। बांदा स्थित 220 केवी में हो रही मरम्मत से बांदा, हमीरपुर और महोबा और सिराथू में रेलवे कारीडोर पर काम चलने से चित्रकूटधाम (कर्वी) में आपूर्ति ठप रही। बिन बिजली कारोबार और कारखाने बंद रहे। जनजीवन प्रभावित हुआ। व्यापार पर भी भारी असर पड़ा।
विज्ञापन


बांदा स्थित 220 केवी सब स्टेशन में जंपर, बसबार और आईसोलेटर की मरम्मत और बदलने का काम किया गया। इसके लिए पावर कारपोरेशन ने तीनों जनपदों के उपभोक्ताओं को पहले से ही मीडिया के माध्यम से सूचना दे दी थी। रविवार को सुबह लगभग 10 बजे आपूर्ति बंद हो गई। तीनों जिले बिजलीविहीन हो गए। सब स्टेशन में उप खंड अधिकारी राजीव कुमार आर्य और अवर अभियंता गजेंद्र प्रताप शाह (ट्रांसमीशन) की उपस्थिति में आधा दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों की टीम मरम्मत कार्यों में जुटी रही। कारपोरेशन अभियंताओं ने इसके लिए सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रखने की सूचना दी थी। लेकिन काम लगभग डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुआ। इसलिए शाम 5 बजे निर्धारित समय पर आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसमें भी लगभग एक घंटा देरी हुई। तीनों जिलों में बिजली से चलने वाले कल-कारखाने बंद रहे। लाखों रुपये का काम प्रभावित हुआ। दुकानदार, कारीगर और मजदूर बेकाम बैठे रहे। उधर, घरों में उमस से उपभोक्ता परेशान रहे।

उधर, सिराथू (इलाहाबाद) में रेलवे कॉरीडोर लाइन की ऊंचाई बढ़ाने के लिए आपूर्ति बंद रखने से चित्रकूट (कर्वी) जनपद में भी लगभग पूरे दिन बिजली ठप रही। यहां सुबह 8 बजे से आपूर्ति बंद कर दी गई। शाम तीन बजे के बाद चालू हुई। अधिशासी अभियंता (ट्रांसमीशन) उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि अनुरक्षण कार्य हो जाने से फाल्ट की संभावनाओं में काफी कमी आएगी। हालांकि ओवरलोडिंग समस्या फिलहाल बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें