फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कालूकुआं, अलीगंज सहित कई वार्डों में बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ट्रांसफार्मर जलने से कालूुकआं की करीब दस हजार आबादी रात भर गर्मी में जागती रही। कई जगह गारंटी वाली केबल जले तो बिजली घंटों गुल रही। इस कटौती से पूरी रात लोग सो नहीं पाए। दिन में भी भूरागढ़, तुलसीनगर व पीलीकोठी उपकेंद्र में काम होता रहा, इससे बिजली घंटों गायब रही।
विज्ञापन

गुरुवार को रात नौ बजे कालूकुआं बबेरू रोड में ओवरलोड होकर ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे शंकर नगर, बबेरू रोड की लाइट चली गई। मोहल्लेवासी रात भर गर्मी में परेशान रहे और अधिकारियों को फोन लगाते रहे। मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर करीब दो बजे यहां आपूर्ति बहाल की गई। तुलसीनगर विद्युत उप केंद्र में गुरुवार को पावर ट्रांसफार्मर लगाने का काम चलता रहा। इससे रात दस बजे तक नवाबटैंक, सेढ़ू तलैया और लोहिया पुल, परशुराम तालाब के लोग अंधेरे व गर्मी में परेशान रहे।
रात पौने 11 बजे करीब भूरागढ़ उप केंद्र से बिजली काट दी गई। यहां उप केंद्र में एक बार फ्यूज उड़ा तो एक बार पावर ट्रांसफार्मर गर्म हो गया। पूरी रात यहां बिजली कटौती होने से लोग गर्मी में बाहर टलते रहे। उप केंद्र से जुड़े खिन्नीनाका, छोटी बाजार, किरन कॉलेज चौराहा, छाबी तालाब, कर्बला रोड में रात में बिजली की आवाजाही लगी रही। पीलीकोठी उप केंद्र में भी कमोवेश यही स्थिति रही। स्टेशन रोड फीडर का फ्यूज उड़ने से सुबह दस बजे बिजली काट दी गई। पीलीकोठी व स्टेशन रोड में दिन भर लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। अलीगंज, खाईपार, मर्दनाका, जिला परिषद आदि की बिजली भी आती जाती रही।
विज्ञापन


-दिन हो या रात में बिजली कटौती परेशान किए है। जब सोने जाते हैं, लाइट चली जाती है। नई केबल व ट्रांसफार्मर लगाने के बावजूद शुकून की बिजली नहीं मिल पा रही है।
-शुभम, छोटी बाजार
-केबल जलना तो आम बात हो गई है। कुछ फाल्ट हुआ तो कर्मचारी फोन नहीं उठाते। रात में हर एक घंटे में लाइट आती जाती रही। बिना लाइट के पूरी रात जगना पड़ा।
-अक्षय कुमार, बन्योटा

-बिजली कट जाने से खाना बनाने के बाद पसीना तक नहीं सूख पाता है। बच्चे गर्मी में परेशान रहते हैं। बिजली वाले तो चैन की नींद सोते हैं। आज दिन में कब लाइट आई और चली गई पता नहीं चला।
ज्योति विश्वकर्मा, डीएम कालोनी


-रिवैंप योजना से नए ट्रांसफार्मर और केबल लगाए गए हैं। इससे बड़ी राहत है। जहां कहीं फाल्ट होता तो तुरंत टीम भेजी जाती है। ज्यादा गर्मी में ट्रांसफार्मर व केबल हीट हो जाते हैं। फिर भी बेहतर आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

-प्रकाश देव पांडेय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण निगम, नगरीय, बांदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें