फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 ऑक्सीजन सिलिंडर की खपत, मिल रहे 250

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में लगभग दो करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का बुधवार को मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह व पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायण ने निरीक्षण किया। आक्सीजन आपूर्ति की समीक्षा की। मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य ने बताया कि 300 ऑक्सीजन सिलिंडर की खपत है लेकिन आपूर्ति 250 सिलिंडर की हो रही है।
विज्ञापन

प्रतिदिन ऑक्सीजन की आपूर्ति भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर) स्थित फैक्ट्री से की जा रही है। मंडलायुक्त ने प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव को निर्देश दिए कि ऑक्सीजन की कमी न हो सके। वाहन कम हों तो संख्या बढ़ाएं ताकि ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति हो सके। मंडलायुक्त ने कहा कि कोविड संक्रमित लोगों के परिजनों की अलग से बैठने की व्यवस्था की जाए। किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न होने पाए, के भी निर्देश दिए। उधर, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में मैन पावर की समस्या को लेकर 17 वार्ड ब्याय, 22 स्वीपर तथा दो लैब टेक्नीशियन व दो अन्य कर्मियों की आउटसोर्सिंग भर्ती की अनुमति प्रदान करते हुए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण व समीक्षा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सुधीर कुमार, सीएमओ डा.एनडी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
-----------
इनसेट
---------
मेडिकल कॉलेज में सफाई व्यवस्था देखी
बांदा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह व आईजी के. सत्यनारायण ने मेडिकल कॉलेज में साफ-सफाई व्यवस्था देखी। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोविड-19 मरीजों के तीमारदारों से वार्ता की गई। उनको मिल रही सुविधाओं और चिकित्सा में रही असुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त पुलिस बल लगाए जाने के निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर पीएसी बल की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

------------
फोटो-05बीएनडीपी-13 : जिला अस्पताल में मरीजों को भाप मशीन बांटते विधायक प्रकाश द्विवेदी व सांसद प्रतिनिधि स्वदेश शिवहरे गोलू।
जिला अस्पताल में 300 भाप मशीनें बांटी
बांदा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बुधवार को बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल व सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने 300 भाप मशीनों का वितरण किया। सांसद प्रतिनिधि स्वदेश शिवहरे गोलू ने बताया कि सांसद के निर्देश पर व विधायक की अगुवाई में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को मशीनें बांटी गईं। कोरोना वायरस के साथ-साथ लोग सर्दी, जुकाम और खांसी से भी पीड़ित हैं। डाक्टर भाप की सलाह दे रहे हैं। कोरोना संक्रमण काल में हरेक व्यक्ति को दिन में तीन बार भाप जरूर लेना चाहिए। इससे आराम मिलता है। इस मौके पर सीएमएस डा.उदयभान सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें