फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कॉलेज की क्रीड़ा चैंपियन बनीं पूनम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय के 43वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह में छात्रा पूनम देवी चैंपियन बनीं। उसने 200, 400 मीटर दौड़, पोल वाल्ट, ऊंची व लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन एकल में कोमल गुप्ता विजेता व आंचल द्विवेदी उप विजेता रहीं। डबल्स में ममता व कोमल गुप्ता विजयी रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को समापन पर पूर्व राष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी शिवकुमार गुप्ता, प्राचार्य डा. दीपाली गुप्ता ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के विजेताओं को 10 फरवरी को वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा। डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. माया वर्मा, डॉ. जय चौरसिया, डॉ. शशिभूषण मिश्र, डॉ. जयप्रकाश, डॉ. जेबा खान, डॉ. सपना, डॉ. अंकिता तिवारी, डॉ. ज्योति मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें