फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मिनट की बारिश ने खोली सफाई की पोल

Sun, 26 Jun 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
रविवार को 15 मिनट की बारिश में मर्दननाका पुलिस चौकी रोड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। नालों की सफाई मेें 30 लाख रुपये का भारी भरकम बजट खपा देने के बाद भी शहर में चंद मिनटों की बारिश में ही हाहाकार के हालात बने हुए हैं। जगह-जगह सड़कों और घरों में बाढ़ के नजारे हैं। मुस्लिम बहुल इलाकों में रमजान के पवित्र माह में नाले, नालियों का गंदा पानी घरों को अपवित्र कर रहा है। रविवार को मात्र 15 मिनट की बारिश ने फिर नालों की सफाई की पोल खोल दी।
विज्ञापन


नगर पालिका दावा कर रही है कि शहर के सभी 42 नालों की सफाई कराई जा रही है। इनमेें 25 नालों की सफाई हो चुकी है और शेष में काम चल रहा है। नाला सफाई के लिए 80 कर्मचारी लगाए गए हैं और काम चल रहा है। 30 लाख रुपये की भारी भरकम रकम खपाई जा चुकी है लेकिन शहर में नाले, नालियों के जो हालात हैं वो साफ संकेत दे रहे हैं कि सफाई के नाम पर घोटाला हुआ है। मर्दननाका अवस्थी पुल के पास भूमिगत नाली जाम हो जाने से जलनिकासी ठप हो गई है। पिछड़े हफ्ते भी यहां बारिश से भीषण जलभराव हो गया था। पालिका अध्यक्ष विनोद जैन और सफाई निरीक्षक ने खुद आकर यह नजारा देखा था। कुछ सफाईकर्मी लगाकर काम चलाऊ व्यवस्था करके पानी निकलवा दिया था लेकिन उसके बाद नाली खोलने की सुध नहीं ली गई। रविवार को मात्र 15 मिनट की  बारिश से यहां भीषण जलभराव हो गया। घरों में उफनाई नाली का पानी जा घुसा। अध्यक्ष और सफाई निरीक्षक  नाली चोक होने का हवाला देकर बचाव करते रहे। उधर, पीलीकोठी स्थित सरकारी कालोनी मेें भी भीषण जलभराव से यहां रह रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवार परेशान हो उठे। इसी तरह न्यू मार्केट की मुख्य सड़क की घुटनाें तक पानी भर गया। यहां भी नालियां चोक रहीं। व्यापारियों और राहगीरों को भारी कठिनाइयां हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें