फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में जिला अस्पताल की खुली पोल

Fri, 03 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान ब्लड ग्रुप टेस्ट कराते डीएम योगेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। डीएम के औचक निरीक्षण में जिला अस्पताल से सात डाक्टरों समेत तीन दर्जन कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। इनके विरुद्ध डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उपस्थिति रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया। बाहर से दवा लिखने वाले एक डाक्टर को फटकार लगाई। ट्रामा सेंटर में मरीजों को बरामदे में पड़ा देख उसे खाली पड़े कमरों में शिफ्ट करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


डीएम योगेश कुमार गुरुवार को सुबह करीब 8:15 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। सात चिकित्साधिकारी, तीन लिपिक, छह संविदा कर्मी, 13 नर्सिंग स्टाफ और सात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित थे। डीएम सीएमएस कार्यालय पहुंचे और उपस्थिति रजिस्ट्रर अपने कब्जे में ले लिया। अनुपस्थित डाक्टरों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

पैथालॉजी भवन में डिजिटल एक्स-रे चालू न होने पर नाराजगी जताते हुए इसे तत्काल शुरू करने के आदेश दिए। वार्डों में मरीजों से बाहर से दवाएं मंगाने और खाने-पीने के बारे में पूछा। ट्रामा सेंटर लाबी में दो मरीज जमीन पर लेटे थे। ईएमओ डॉ. बलवीर ने बेडों की कमी बताई।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने दो कक्षों के ताले खुलवाए और 10 बेड डलवाने के निर्देश दिए। ब्लड बैंक के निरीक्षण के दौरान जरूरतमंद दो मरीजों को तत्काल खून देने के निर्देश दिए। डीएम ने अपना खुद का ब्लड ग्रुप भी चेक कराया। 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस पर मेडिकल कालेज में रक्तदान कैंप लगाने के निर्देश दिए। सीएमएस डॉ. एसएन गुप्ता, सीडीओ आरके सिंह, एडीएम गंगाराम गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अनुज सिंह मौजूद रहे।

  बांदा। मौसम के उतार-चढ़ाव से डायरिया का प्रकोप कम नहीं हो रहा। जिला अस्पताल के ओपीडी में डायरिया के मरीजों की भीड़ रही। 12 रोगियों को भर्ती कराया गया है। गुरुवार को जिला अस्पताल में बुखार व डायरिया के मरीजों की भरमार रही। डायरिया से पीड़ित नेहा (10) निवासी खैराडा, रोशनी (2) निवासी खूंटी चौराहा, रिचा (20) निवासी आजाद नगर, मुस्कान (2) कांशीराम कालोनी (हरदौली), नीतू (28) अलीगंज, प्रहलाद (85) जारी, रामऔतार (60) तिंदवारा, राशि (2) चमरौटी, सैय्यद (28) अलीगंज, सुनीता (30) कहला की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।a
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें