बबेरू। ई-रिक्शा से बचने प्रयास में बाइक सवार पुलिसकर्मी जख्मी हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रयागराज जिले के रामनगर गांव निवासी शशिकांत पटेल (28) मरका थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात है। शनिवार दोपहर बाइक से बबेरू जा रहा था। करहुली पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से बचने के प्रयास में बाइक फिसल जाने से गिरकर जख्मी हो गया।
हेलमेट का शीशा टूटकर माथे में घुस गया। राहगीरों की मदद से पुलिस कर्मी को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ई-रिक्शा भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। उसमें सवार किसी यात्री को चोट नहीं आई। (संवाद)