फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जर्जर भवनों से दूर रहें पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -20- थाना पैलानी में समाधान दिवस के अवसर पर मौजूद मंडलायुक्त व डीआईजी। संवाद
विज्ञापन

पैलानी। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को मंडलायुक्त अजीत कुमार व डीआईजी राजेश एस ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने थाना का निरीक्षण भी किया। मंडलायुक्त व डीआईजी ने थाने के अपराध रजिस्टर देखने के साथ सैनिक सम्मेलन में भी हिस्सा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याएं जानी और साफ-सफाई के साथ रात्रि गश्त के निर्देश दिए। थाना परिसर का भ्रमण करते हुए उन्होंने पुलिस कर्मियों से जर्जर भवनों में न रहने की हिदायत दी। इस दौरान नायब तहसीलदार वेदप्रकाश, थानाप्रभारी राममोहन राय सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे। वहीं थाना चिल्ला में एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारण कराया। (संवाद )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें