गणतंत्र दिवस मंगलवार को है। हर वर्ष पुलिस लाइन में होने वाली परंपरागत परेड की तैयारियां जारी हैं। रोजाना सुबह-शाम पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिस के विभिन्न जत्थे और अधिकारी परेड, सलामी आदि का रिहर्सल कर रहे हैं। शनिवार को सुबह रिहर्सल का यह नजारा।