जसपुरा क्षेत्र के पड़ोहरा गांव में शुक्रवार को आयोजित दंगल में महिला पहलवान आकर्षण का केंद्र रही।
रोमांचक कुश्ती गोरखपुर की अंशिका ने कानपुर की शिवानी को हराकर जीत ली और शील्ड हासिल की।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य दलपत सिंह व मौजूदा सदस्य दीपा सिंह गौर ने कुश्ती की शुरुआत कराई।