फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 11 जुआरी दबोचे, एक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर 11 जुआरी दबोच लिए। एक जुआरी भाग निकला। फड़ से 60,830 रुपये और तलाशी में जुआरियों के पास से 3615 रुपये तथा ताश के पत्ते बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी जुआरी शहर के विभिन्न मोहल्लों के हैं।
विज्ञापन

कोतवाली नगर पुलिस ने शहर के कालूकुआं में एक मकान के पीछे जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एक जुआरी रनी सिंह भाग निकला। पकड़े गए जुआरियों में पप्पू सिंह व रामकिशोर गुप्ता (कालूकुआं), अनुज रैकवार व कुलदीप गुप्ता (मुचियाना), विजय कुमार व सचिन चौरसिया (छोटी बाजार), सुनील साहू (चमरौडी), गौरव गुप्ता (धीरज नगर), दीपेंद्र गुप्ता (डिग्गी चौराहा), राजकुमार उर्फ दद्दा (बाकरगंज) और श्यामबाबू (डीएम कालोनी) शामिल हैं।
प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि काफी दिनों से यहां जुआ चल रहा था। जुआरियों का चालान किया गया है। टीम में कालूकुआं चौकी प्रभारी राजेश कुमार वर्मा, एसआई कौशल सिंह, कांस्टेबल उमेश पाल, अर्जुन सिंह, अरविंद यादव, अमित कुशवाहा, देवांशू यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें