फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Thu, 31 Dec 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पुलिस लाइन टीम ने जीत लिया। गुरुवार को पहला मैच स्वराज क्लब व आरसीबी के बीच खेला गया। इसमें आरसीबी विजेता रही।

दूसरे मैच में स्टेडियम बी (बांदा) ने जेके टीम को पराजित किया। तीसरे मैच स्टेडियम बी और स्टेडियम ए के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम ए विजेता रही। चौथे मैच में पुलिस लाइन और आरसीबी टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें पुलिस लाइन ने जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला पुलिस लाइन और स्टेडियम ए के बीच हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पुलिस लाइन टीम ने स्टेडियम ए को 66-52 के अंतर पराजित कर प्रतियोगिता जीत ली। निर्णायक कमल यादव रहे। उद्घाटन बीपी यादव फाउंडेशन के सुनील यादव ने किया। उप क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह, व्यायाम शिक्षक रमेश कुमार, बाबा फरीद, उमेश यादव, अतुल, अनूप, रामबाबू आदि मौजूद रहे। जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें