गुम हुआ पर्स वापस मिलने पर अतर्रा थाने में पर्स के साथ महिला व थाना पुलिस।
- फोटो : BANDA
अतर्रा। प्राइवेट बस से छूटा जेवरों से भरा बैग पुलिस ने ढूंढ निकाला। बांदा शहर की शमशुन निशा पत्नी ताज मोहम्मद बस से शनिवार को सौंता (गिरवां) गांव अपने मायके शादी निमंत्रण में जा रही थी। खुरहंड में वह बस से उतर गई लेकिन पर्स बस में ही छूट गया।
शमशुन घबराई और रोती हुई खुरहंड चौकी पहुंची और चौकी प्रभारी संजय सिंह को बताया। चौकी ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम के जरिये अतर्रा व बदौसा को संदेश प्रसारित कराकर बस को रोकने को कहा। साथ ही खुद भी बस का पीछा करते हुए अतर्रा पहुंच गए।
अतर्रा थाने में बस को रुकवा कर बस की तलाशी ली। बैग सीट के नीचे पड़ा मिला। उसमें सभी सारा सामान और कैश सुरक्षित था। चौकी प्रभारी ने बैग शमशुन को सौंप दिया। वह खुशी से भावुक होकर रो पड़ीं। साथ में उसकी मां भी थीं।