फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल की हार्टअटैक से मौत

विज्ञापन
कांस्टेबल को कांधा देते डीआईजी दीपक कुमार और एसपी डा.एसएस मीणा। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम पुलिस उपमहानिरीक्षक के यहां चालक पद पर तैनात कांस्टेबल मनोहर लाल (45) पुत्र दसई की सोमवार को सुबह ड्यूटी के दौरान हालत बिगड़ गई। स्टाफ ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उधर, चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत सचान ने आरोप निराधार बताए हैं। मृतक कांस्टेबल की ट्रूनेट मशीन से कोरोना जांच निगेटिव आई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस लाइन में गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। डीआईजी दीपक कुमार और एसपी डा.एसएस मीणा सहित अधिकारियों ने श्रद्धांजलि देकर अर्थी को कंधा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें