फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बेटी को रास्ते में परेशान करने वाले पड़ोसी युवक के खिलाफ पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर के एक मोहल्ला निवासी पिता ने तहरीर में कहा कि 20 वर्षीय बेटी की फतेहपुर में शादी तय है।
विज्ञापन

पड़ोसी युवक आए दिन परेशान करता है। घर के बाहर निकलने पर छेड़छाड़ करता है। मोबाइल पर बात करके जबरन शादी का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर अभद्रता करता है। जहां बेटी की शादी तय हुई है, वे रिश्तेदार भी पड़ोसी युवक की हरकतों से परेशान हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। (संवाद)
-----------------
दिलों को जोड़ने का नाम मानव एकता
बांदा। दिलों को जोड़ने का नाम ही मानव एकता है। मानव एकता दिवस पर आयोजित वर्चुअल सत्संग में निरंकारी सतगुरु सुदीक्षा ने संबोधित किया। निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज डा. दर्शन सिंह ने मानव एकता दिवस के बारे में बताया। कहा कि बाबा गुरबचन सिंह ने 24 अप्रैल 1980 को संसार में मानव एकता व अमन-चैन का वातावरण स्थापित करने के लिए प्राणों की आहुति दे दी थी। उन्हीं के प्रेरणा से मिशन यह दिवस मनाता आ रहा है। बताया कि विश्व में 60 से अधिक देशों में मिशन की सैकड़ों शाखाओं स्थापित हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें