फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक सहित पुलिस ने पकड़े दो लुटेरे

विज्ञापन
जसपुरा में पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी और बरामद बंदूक। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जसपुरा थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने शुक्रवार को सुबह कस्बे के नजदीक दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बंदूकें और 12-12 हजार रुपये कैश बरामद किया। पुलिस के मुताबिक 10 फरवरी को थाना क्षेत्र में ट्रक चालक के साथ हुई लूट इन्हीं दोनों ने अंजाम दी थी।
विज्ञापन

ट्रक क्लीनर का लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में अमर सिंह पुत्र सुखनंदन सिंह और ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र कल्लू गुप्ता हैं।
विज्ञापन

यह दोनों जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरीकलां गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों के पास लूट के 12-12 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें