फोटो- 22 पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। स्रोत- पुलिस।
बांदा। शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का अनावरण करते हुए दो अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचा व चोरी का माल बरामद किया गया है।
शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि क्षेत्र के मवई गांव निवासी जयकिशन सिंह ने 10 सितंबर को अपने घर में छह सितंबर व नौ सितंबर को चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस संबंध में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने गुरुवार को कृषि विश्वविद्यालय पेट्रोल पंप के पास पुलिया से महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योढ़ी गांव निवासी रामकुमार अहिरवार व महोबा के कबरई थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर गौहारी गांव निवासी मूलचंद्र अहिरवार को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से दो तमंचे 315 बोर व एक स्टेपनी टायर, एक ट्रक का रिम व बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय राजेश मौर्य, सत्येंद्र कुमार, ऋषभ सोनी, नवीन आदि मौजूद रहे।