फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ई- रिक्शा लेकर भागने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 15 Oct 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 12 कोतवाली में ई रिक्शा लेकर भागने वाले गिरफ्तार आरोपी। स्रोत- पुलिस।
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली पुलिस ने ई- रिक्शा लेकर भागने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के ई रिक्शा, मोबाइल फोन, रुपये व बाइक आदि बरामद की गई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि मरका थाना क्षेत्र के इंगुवा गांव निवासी ई- रिक्शा चालक दीपक ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह 12 अक्टूबर की रात रेलवे स्टेशन में सवारी लेने गया था। तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग आए और मवई गांव चलकर सामान लाने के लिए कहा। बाइक से उतरकर दो लोग उसके ई रिक्शा में बैठ गए। रिक्शा के पीछे-पीछे बाइक चालक चल दिया। मवई गांव में तालाब के पास वह पेशाब करने के लिए उतरा तभी तीनों उसका ई रिक्शा लेकर भाग गए।
उसने कृषि विश्वविद्यालय चौकी में जानकारी दी। पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर घेराबंदी कर मवई गांव के आर्यन ढाबा के पास से देहात कोतवाली क्षेत्र के डाड़िन पुरवा महोखर गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ वीरेंद्रा, बिसंडा थाना क्षेत्र के घंसौर गांव निवासी अशोक व बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव निवासी सिकंदर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उनके पास से चोरी का ई-रिक्शा, बाइक, तलाशी में चोरी के 600 रुपये, दो मोबाइल फोन व आरोपी वीरेंद्र के पास से तमंचा व कारतूस मिला है। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी विश्वविद्यालयस राजेश मौर्य, सतेंद्र कुमार, गोकुलेश मिश्रा, ऋषभ सोनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें