फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हत्यारोपी शोहदे को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Tue, 07 Nov 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। छेड़खानी और अभद्रता करने का विरोध करने पर कुल्हाड़ी मारकर की गई हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आला कत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस लाइन सभागार में एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि जसपुरा थाना क्षेत्र के एक निवासी युवक को पहली नवंबर को खेत में बकरी चराने के दौरान रामचंद्र ने सिर में कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया था। घायल श्यामबरन की इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय मौत हो गई थी।
घटना के पीछे मृतक की बहन के साथ छेड़खानी और अभद्रता का विरोध करना बताया गया था। इस घटना को लेकर आरोपी की तलाश की जा रही थी। सोमवार को हत्यारोपी रामचंद्र को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

हत्यारोपी की निशानदेही पर आला कत्ल कुल्हाड़ी को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी टीम में जसपुरा इंस्पेक्टर राकेश सरोज, एसआई दिलीप यादव व उनकी टीम शामिल रहीं। खुलासे के दौरान एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें