अतर्रा। आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रभाकर द्विवेदी ने कराया। प्रतियोगिता में कई टीमों ने प्रतिभाग किया।
राजाराम सिंह चौहान मेमोरियल टूर्नामेंट के पहले दिन प्रयागराज, देव अकादमी, मझगवा, सतना, बांदा छात्रावास, नौहाई, बिसंडा-बी, कोटरा, गोयरा मुगली, पडवार के बीच मैच हुए। प्रयागराज, देव अकादमी, मझगवा, सतना और बांदा छात्रावास की टीम विजेता रही। निर्णायक मंडल में धर्मपाल सिंह, देवबली पाल, बब्बन सिंह, मनीष कुमार, मनोज, आदि शामिल रहे। इस मौके पर कालेज प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र मिश्रा, प्रबंधक राजाभैया सिंह परिहार, सहित आदि मौजूद रहे।