बांदा। आर्यकन्या इंटर कॉलेज की ओर से शनिवार को 68वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पुलिस लाइन में कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिक्षक विधायक व विद्यालय प्रबंधक ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।
खेलकूद प्रतियोगिता में शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। कहा कि छात्र-छात्राएं खेल के जरिए देश व दुनिया में नाम रोशन करें। सरकार की तरफ से उन्हें हर तरफ की सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके बाद खिलाड़ियों ने मैदान में मार्च पास्ट व मसाल जलाकर धावक के रूप में खेलकूद मैदान में रंग भरा। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का दिल जीता। लंबी दौड़ और कुछ अन्य प्रतियोगिताएं शुरू हुईं, तभी बारिश बाधा बन गई। इसके बाद करीब दो घंटे खेल बाधित रहे। फिर डिस्कस थ्रो व अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। इस मौके पर संयोजक व आर्यकन्या प्रधानाचार्य पूनम गुप्ता ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के बाद आर्यकन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में मेधा दिखाई। इस मौके पर प्रबंधक शमीम बानो, आनंद कुमार सिंह, डायट प्रवक्ता मनोज तिवारी, शिक्षा संघ के संयोजक देशराज सिंह, आलोक सिंह, डीआईओएस विजयपाल, वाॅलीबाल संघ अध्यक्ष शिवकुमार,अवनीश, आदर्श बजरंग इंटर काॅलेज प्रधानाचार्य मिथलेश कुमार पांडेय, शाहिद बली, रमेशचंद्र, सुरेश कुमार, शुकांक्षी सिंह, बबिता, प्रमोद, निकिता सिंह, दीपक गुप्ता आदि रहे।