फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खिलाड़ियों ने सीखे कबड्डी के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे कबड्डी खिलाड़ियों के कैंप में बुधवार को कोच ने उन्हें खेल के गुर सिखाए। इसके बाद खिलाड़ियों ने शहर में भ्रमण किया।स्वीमिंग पूल में तैराकी कर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 दिवसीय समर कैंप आयोजित किया जा रहा है। बुधवार को कैंप के नौवें दिन खिलाड़ियों ने सुबह स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खेल के गुर सीखे। कोच कमल सिंह यादव ने खिलाड़ियों को कबड्डी से होने वाले फायदे और खेलने के तौर-तरीके बताए। इसके बाद कैंप में शामिल करीब 70 खिलाड़ियों ने साइक्लिंग की और कबड्डी के बारे में लोगों को जागरूक किया।वह स्टेडियम से ओवरब्रिज के रास्ते स्टेशन रोड, महेश्वरी देवी, बलखंडी नाका, छोटी बाजार होते हुए सौरभ जैन के कृषि फार्म पहुंचे। यहां स्वीमिंग पूल का लुत्फ उठाया। खिलाड़ियों ने यहां एक घंटे तैराकी की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें