फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर तीन का विस्तार होगा

Sun, 24 May 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन को विकसित करने की कवायद में रेल अधिकारियों ने प्लेटफार्म नंबर-3 के विस्तार का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा है। मंजूरी मिलने पर प्लेटफार्म नंबर-3 की तरफ आबाद रेलवे कालोनी की जगह प्लेटफार्म का विस्तार किया जाएगा। इन कालोनी में रहने वाले लोगों को नवविकसित कालोनी में शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन


‘ए’ श्रेणी का तमगा हासिल कर चुके बांदा रेलवे स्टेशन में कुल 34 (अप-डाउन) ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इन ट्रेनों के लिए सिर्फ दो प्लेटफार्म हैं। प्लेटफार्म नंबर-3 का मौजूदा स्थिति मेें कोई खास उपयोग नहीं हो पा रहा। पूर्व में यहां कानपुर और झांसी पैसेंजर रात भर के लिए खड़ी की जाती थीं।

अब यह ट्रेनें भी यहां रात को नहीं रुकतीं। वहीं मालगाड़ी की आमदरफ्त ज्यादा होने से अक्सर प्लेटफार्म-दो खाली नहीं रहता। इन दिक्कतों के चलते रेल अधिकारियों ने रोडवेज की तरफ आबाद रेलवे कालोनी की गिरवाकर प्लेटफार्म-3 का विस्तार कराने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा है।
विज्ञापन


स्टेशन प्रबंधक एससी पटेल ने बताया कि पिछले वर्ष निरीक्षण में आए महाप्रबंधक ने यहां एक और प्लेटफार्म की जरूरत बताई थी। इसी के तहत अभियंताओं ने प्लेटफार्म-3 के विस्तार के लिए सर्वे रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। कालोनी के आवास काफी पुराने और जर्जर हैं। यहां प्लेटफार्म बनने पर कालोनी में रह रहे कर्मचारियों को दूसरी जगह बसाया जाएगा या उन्हें आवास भत्ता स्वीकृत होगा।

‘टोकन लेस’ का काम तेज
बांदा। ‘टोकन लेस’ सुविधा से लैस होने पर ट्रेनों के स्टापेज वाले स्टेशनों में टोकन लेने व देने की परंपरा खत्म हो जाएगी। इसमें लगने वाला समय भी बचेगा। मानिकपुर, कर्वी, शिवरामपुर, भरतकूप के बाद अब बदौसा में टोकन लेस केबिन निर्माण हो रहा है। इस साल के अंत तक बांदा रेलवे स्टेशन में भी काम शुरू हो जाएगा।

स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि इस सुविधा के बाद लगभग 7 मिनट का समय बचेगा और ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ जाएगी। अभी ट्रेन आने पर रेल कर्मी टोकन लेता है और फिर चालक को दूसरा टोकन देने जाता है। इससे समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें