फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: भूसा महादान अभियान के लिए डीएम का पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा में फसल कटाई के सीजन में गांवों में भारी मात्रा में भूसा उपलब्ध है। इसके मद्देनजर डीएम अमित सिंह बंसल ने गोशालाओं के लिए भूसा महादान अभियान चलाने को कहा है। ग्राम प्रधानों से अनुरोध किया है कि अपने गांवों में भूसा दान में लेकर एकत्र करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रधानों को जारी पत्र में डीएम ने कहा है कि अन्ना पशुओं से फसल बचाने के लिए स्थायी और अस्थायी गोशालाएं चल रही हैं। इनमें रखे गए पशुओं के लिए भूसे की नितांत जरूरत है। इसे पुण्य का काम बताते हुए प्रधानों से कहा कि वे ग्रामीणों से उनकी स्वेच्छा से भूसा दान करने की अपील करें।
भूसा महादान अभियान चलाएं। यह भूसा गांव में सुरक्षित स्थान पर एकत्रित करें। भूसा दानदाता मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के मोबाइल नंबर- 9450260001 या जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर- 9410660290 पर सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें