फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की दस्तक से मौसम हुआ खुशगवार

Thu, 25 Jun 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धारित समय से सप्ताह भर बाद आखिर बुंदेलखंड में मानसून एक्सप्रेस ने दस्तक दे दी। दोपहर बाद आसमान में घने काले बादल छाए और करीब आधा घंटा रिमझिम बारिश हुई। कई दिनों से बारिश के आसार बन रहे थे। मंगलवार को हमीरपुर व महोबा में झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन


वहीं बांदा में कुछ इलाकों में 6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। बुधवार को हमीरपुर, महोबा में जहां-तहां बूंदाबांदी हुई। चित्रकूट में बुधवार को मानसूनी बारिश हुई। यहां करीब 8 मिलीमीटर दर्ज की गई। बांदा में बुधवार को 6.7 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश के बाद आर्द्रता 50 फीसदी तक नीचे आ गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ.एसएस खान ने बताया कि अगले दो दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें