फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ओवरब्रिज के नीचे कुर्सियों पर आराम कर सकेंगे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 04 कचहरी रेलवे क्राॅसिंग के समीप बनी सीसी रोड पर रखने के लिए रंग-रोगन की गईं कुर्सियां। संवाद
विज्ञापन


- अशोक स्तंभ तिराहे के पास 29 लाख से बनी सीसी रोड पर रखवाई जा रहीं आठ से 10 कुर्सियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। जीआईसी मैदान के सामने से लेकर स्टेशन तक बनाए गए पुल के नीचे अब सीमेंट की कुर्सियां रखवाई जा रही हैं। ब्रिज के ऊपर दोपहिया और चौपहिया वाहन दौड़ेंगे। सुबह और शाम इलाकाई लोगों के साथ ही राहगीर इन कुर्सियों पर बैठकर आराम भी कर सकेंगे।

शहर के अति व्यस्त मार्ग रहे कचहरी रेलवे क्राॅसिंग पर बसपा सरकार में फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण कराया गया। ब्रिज के चालू होने के पूर्व ही रेलवे ने अपना गेट भी हमेशा के लिए बंद कर दिया था। हालांकि लोगों ने पहले क्रॉसिंग से आवागमन बंद करने का विरोध किया लेकिन बाद में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

अभी हाल ही में नगर पालिका की ओर से कचहरी क्रॉसिंग के पास से लेकर अशोक स्तंभ तिराहे पर 29 लाख रुपये से सीसी सड़क बनवाई गई। इससे लोगों को आवागमन में आसानी हो रही है। अब क्राॅसिंग से लेकर अशोक स्तंभ के समीप तक फ्लाई ओवरब्रिज के नीचे सीमेंटेड 10 कुर्सियां रखवाई जा रही हैं। इससे सुबह और शाम लोग और राहगीर कुर्सियों पर बैठकर आराम कर सकेंगे।

कुर्सियों का रंग-रोगन कर रहे कर्मचारी
अशोक स्तंभ तिराहे से कचहरी क्राॅसिंग की ओर दो नामचीन मिठाई की दुकानें और 12 से जनरल स्टोर, हेयर कटिंग, मोबाइल रिपेयरिंग आदि की दुकानें हैं। इन दुकानों पर खरीदारी को आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। सामग्री खरीदने में समय लगने पर लोग आसानी से बैठकर प्रतीक्षा कर सकेंगे। इसके साथ ही सुबह और शाम भी इलाकाई लोग और राहगीर रेस्ट कर सकेंगे। रंग-रोगन कर रहे कर्मचारी रमेश ने बताया कि 10 कुर्सियां हैं, इन्हें ब्रिज के नीचे रखा जाएगा, आवागमन के लिए मार्ग भी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
सीसी मार्ग बनवाए जाने के साथ ही कुर्सियां रखवाने का कार्य भी बजट में स्वीकृत किया गया था। चूंकि उस रास्ते पर कचहरी क्राॅसिंग से आवागमन ठप है इसलिए यहां पर कुर्सियां रखवाई जा रही हैं जिससे कि यहां आने वाले लोग सुबह और शाम बैठ सकेंगे। अन्य कोई जगह अभी चिह्नित नहीं की गई है।-श्रीचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, बांदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें