फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयूर नृत्य ने छटा बिखेरी, नाटक देख हुईं आंखें नम

Sun, 28 Aug 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
मयूर नृत्य पेश करता कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह की अंतिम रात को बुंदेली कलाकारों ने समां बांध दी। मयूर और राई नृत्य ने छंटा बिखेर दी। राजा हरिश्चंद्र नाटक में दर्शकों की आंखें छलक आईं। माखन चोरी व कृष्ण लीलाओं पर दर्शकों की तालियां गूंजती रहीं। खाईंपार में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय समारोह शनिवार की रात खत्म हो गया। गुंजन कला के बुंदेली कलाकार रमाशंकर नामदेव (व्यास) की टीम ने मनमोहक श्रीकृष्ण लीला पेश की। ‘मइया मोरी मैं नहीं माखन खायों’ भजन हुआ। समिति प्रमुख संरक्षक व जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा ने कलाकारों को पुरस्कृत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने सराहना की। समापन पर प्रसाद वितरण हुआ। अध्यक्ष संतोष नायक व महामंत्री राम प्रसाद सोनी ने बताया कि मंगलवार (30 अगस्त) को छठी पर श्रीकृष्ण की नगर में शोभा यात्रा निकलेगी। उर्मिला पटेल, आशा वर्मा, रामनरेश द्विवेदी, प्रमोद वर्मा, इंद्रजीत राजपूत, श्याम मोहन वर्मा, हरीशंकर वर्मा, प्रमोद नायक, वीरेंद्र वर्मा, राहुल देव, आदित्य वर्मा, रोहित कुमार, विनोद प्रजापति, शुभम सक्सेना, रोहित लखन राजपूत, मंगल प्रसाद, हरीश वर्मा, नीलू शुक्ला, सत्य प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। संचालन दीनदयाल सोनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें