फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आगरा की टीम से कबड्डी खेलेंगी पायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जुलाई माह में स्टेडियम के कबड्डी ग्राउंड से अब तक तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। तीसरी खिलाड़ी के रूप में पायल तिवारी का चयन आगरा हॉस्टल टीम में हुआ है। इसके पहले आऊरीन मंसूरी और अस्मित का चयन हुआ था। जून माह में पांच खिलाड़ियों का चयन यूपी के लिए हुआ था। इसमें दो बच्चियों का चयन कबड्डी छात्रावास में हुआ।
विज्ञापन

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का आगरा में हास्टल है। दूसरा हास्टल अमेठी में लड़कों का है। आफरीन मंसूरी और पायल तिवारी का चयन आगरा हास्टल के लिए हुआ। जबकि, अस्मित पटेल का अमेठी हास्टल के लिए चयन किया गया था। पायल के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया।
इस मौके पर डॉ. सुरेश कुमार द्विवेदी, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिवकुमार गुप्ता, गजराज सिंह, उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन द्विवेदी, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, अमित सिंह चंद्रमौली भारद्वाज, अंकित कुशवाहा, महेंद्र सोनी, शिवबदन निषाद, दीपांक मेहरा डीएसओ, कल्पना, कमल, शैलेंद्र कुशवाहा, उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन सचिव कमल सिंह यादव ने पायल को शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें