बांदा। बिजली बिल राहत योजना के तीन चरणों में पंजीयन कराकर छूट लेने वाले उपभोक्तओं को अवशेष बिल जमा करने के लिए 31 मार्च तक की तिथि दी गई है। अधीक्षण अभियंता रविकांत ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना के तीन चरणों में 46587 उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया था। जिसमें 28 फरवरी तक 26.11 करोड़ रुपये धनराशि प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने पंजीयन व बिल संशोधन के बाद धनराशि जमा नहीं की है वह 31 मार्च तक जमा कर दें। अन्यथा वह छूट के लाभ से वंचित रह जाएंगे। उन्हें वहीं पुरानी राशि देनी होगी।