फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खेत-तालाब योजना में तालाबों की खुदाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कलेक्ट्रेट सभागार में जल संचय भागीदारी योजना की बैठक में मनरेगा के तहत मेडबन्दी, तालाब निर्माण और नालों की सफाई के निर्देश दिए। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को नए व पुराने सोकपिटों की सफाई तथा जिला भूमि संरक्षण अधिकारी को खेत-तालाब योजना में तालाबों की खुदाई, मेडबन्दी व छोटे चेकडैम बनाने को कहा। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई को तालाब निर्माण, चेकडैम और वर्षा जल संचयन प्रणाली की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी को रूफटॉप वर्षा जल संचयन प्रणाली बनाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को जल संचयन कार्यों में तेजी लाने, समय पर पूरा करने और पोर्टल पर फोटोग्राफ व रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें