फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसलिंग और वेतन के लिए शिक्षकों ने बीएसए को घेरा

Mon, 25 Apr 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते प्राथमिक शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पदोन्नति के लिए काउंसलिंग की तिथि घोषित करने की मांग पर सोमवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बीएसए डायट में थे। प्रदर्शनकारी डायट प पहुंचे और प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिया। नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान की मांग पर 28 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन और यज्ञ शुरू करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अगुवाई में बीएसए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी डायट में थे। शिक्षकों ने डायट जाकर प्रदर्शन किया और उन्हें ज्ञापन दिया।

कहा कि 25 अप्रैल तक पदोन्नति के लिए काउंसलिंग की तिथि घोषित करने और नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन देने का आदेश जारी करने का भरोसा बीएसए ने दिलाया था लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया। जबकि औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


अध्यक्ष आशुतोष ने बताया कि बीएसए ने दो दिन के अंदर वेतन और काउंसलिंग का आदेश जारी करने का आश्वासन दिया है। अगर यह आश्वासन पूरा नहीं हुआ तो 28 अप्रैल को बीएसए दफ्तर में सांकेतिक धरना दिया जाएगा। इस समय नामांकन अभियान चल रहा है।

इसलिए सभी शिक्षक विद्यालय समय के बाद दोपहर 3 से 5 बजे तक धरना देंगे और बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन-पूजन करेंगे। इसी क्रम में 28 अप्रैल को  बड़ोखर ब्लाक में, 29 को नरैनी व बिसंडा में, 30 को बबेरू तथा कमासिन में और पहली मई को जसपुरा व तिंदवारी ब्लाक में धरना व यज्ञ होगा।

इसमें कम से कम 21 अध्यापक शामिल होंगे। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में प्राजीत सिंह, जयकिशोर दीक्षित, जोगेंदर सिंह, हरीश कश्यप, केपी सिंह, श्यामनारायण शुक्ल, भुवनेंद्र यादव, राकेश सिंह, मइयादीन यादव, विनय प्रताप सिंह, आलोक यादव, राजेश यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें