फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिजली कटौती से टूट रहा सब्र, लोगों की उड़ रही रात की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उमस भरी गर्मी के बीच जिले में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ट्रिपिंग और फाल्ट से शहरी क्षेत्र में जहां चार से पांच घंटे बिजली गुल हो रही है, वहीं ग्रामीणांचल में आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। दिन के साथ ही रात में बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं की नींद उड़ गई है। कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने सीएम हेल्पलाइन पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

शहर के पीलीकोठी उपकेंद्र से जुड़े फीडरों में गुरुवार को ट्रिपिंग के चलते कई बार बिजली की आवाजाही हुई। वहीं भूरागढ़ उपकेंद्र से जुड़े शहर के दस वार्डों में लोग कहीं लोवोल्टेज तो कहीं एक फेस न होने से रात भर गर्मी से बेहाल रहे। सुबह नौ बजे लोक निर्माण की ओर से 220 केवी उप केंद्र तिंदवारी रोड में काम कराया जा रहा था। इसलिए नौ बजे से सुबह 11 बजे तक पूरे शहर में बिजली नहीं रही। सुबह 11 बजे बिजली चालू हुई तो पीलीकोठी उप केंद्र में उपकरण जवाब दे गए।
करीब एक बजे तक यहां काम चलता रहा, इससे इस केंद्र से जुड़े छह फीडरों की बिजली गुल रही। उमस भरी गर्मी में शहर की ढाई लाख की आबादी उबलती रही और अधिकारियों व सरकार को कोसती रही। गुरुवार को शाम चार बजे पीलीकोठी से जुड़े सट्टन चौराहे में ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने से बिजली चली गई। इससे करीब दस मोहल्ले के लोग दो घंटे बिजली से वंचित रहे। करीब छह बजे आपूर्ति चालू की गई। इसी तरह तुलसीनगर उप केंद्र में भी रात और दिन में बिजली की आंख मिचौली चलती रही। कालूकुआं, बिजलीखेड़ा, शंकर नगर, इंदिरानगर, सर्वोदय नगर आदि मोहल्लों में एक फेस गायब होने से पूरे दिन लोग परेशान रहे। उधर, बिजली की आंख मिचौली से शहर में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

-गर्मी में बिजली का लोड बढ़ रहा है। इससे तार व ट्रांसफार्मरों में खराबी आ रही है। दो तीन दिन में बारिश होगी तो सब कुछ सही हो जाएगा। अभी सिर्फ उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की जा रही है। -राजीव रंजन, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, नगरीय, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें