बांदा। सरदार वल्लभ भाई पटेल सेवा संस्थान (क्योटरा)
में नवनिर्वाचित स्वजातीय ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को सम्मानित
किया गया।
रविवार को आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह
पटेल व अयोध्या प्रसाद सिंह ने 28 ग्राम प्रधानों व 12 क्षेत्र पंचायत
सदस्यों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
उन्हें सम्मान पत्र दिए गए।
इंद्रपाल सिंह पटेल को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर संस्थान अध्यक्ष आरपी
सिंह ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
महामंत्री विद्याभूषण सिंह
पटेल को वर्ष 2011 की जनगणना में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति द्वारा
प्रशस्ति पत्र व कांस्य पदक देने पर सम्मानित किया गया।
संयोजक शिवपूजन सिंह, एसएस भारतीय, द्वारिका पटेल, गणेश सिंह, राजकुमार पटेल ने भी संबोधित किया। संचालन वीरेंद्र सिंह पटेल ने किया।