नरैनी। कस्बा के प्रमुख चौराहा अतर्रा मार्ग पर अतिक्रमण के चलते मंगलवार को साप्ताहिक बाजार में एक घंटे जाम की स्थिति बनी रही। इससे आवागमन बाधित हो गया और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इस दौरान स्कूली वाहन सहित कई गाड़ियां फंसी रहीं।
नरैनी के अतर्रा मार्ग पर मंगलवार को सप्ताहिक बाजार लगता है। इस बाजार में सब्जी बेचने वाले लोग जमीन पर बैठकर दुकान लगाते हैं। इसके साथ ही ठेलियां वाले भी घूमकर सब्जी बेचते हैं। इन रेहड़ी फल वालों के लिए कोई स्थान नहीं होने की वजह से यहां अक्सर जाम जाम की स्थिति बनी रहती है। इस अतिक्रमण के चलते मंगलवार को भी लोगों को काफी असुविधा रही। काफी देर तक जब जाम नहीं खुला तो पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया जा सका।