फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अतर्रा एसडीएम के खिलाफ अनशन पर बैठे अधिवक्ता

Wed, 02 Aug 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। बार एसोसिएशन अतर्रा के बैनर तले अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी पर व्यवहार ठीक नहीं होने पर आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि यदि इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया गया हो आंदोलन और उग्र रूप लेगा। उन्होंने एसडीएम के ट्रांसफर किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मंगलवार को न्यायालय उपजिलाधिकारी अतर्रा कोर्ट के समक्ष बार एसोसिएशन अतर्रा के बैनर तले क्रमिक अनशन में पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह राठौर, मनोज श्रीवास्तव, पूर्व सचिव मनोज द्विवेदी पूर्व महासचिव, राममोहन गुप्ता, उमेश तिवारी का स्वागत कर भारी संख्या में अधिवक्ता एकत्रित हुए। उन्होंने एसडीएम अतर्रा के स्थानांतरण की मांग रखी। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता संघ के तबादला होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ के अध्यक्ष शिवनंदन यादव, महासचिव नारेन्द्र शुक्ला ने कहा कि एसडीएम हटाओ तहलील बचाओ के नारे के साथ आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अरविंद पांडेय, विनोद तिवारी, राममिलन कुशवाहा, चन्द्रभान त्रिपाठी, सूरज बाजपेयी, राजेश द्विवेदी, उमाकांत त्रिपाठी, भागीरथ पांडेय, राजकुमार पाठक, संजय श्रीवास्तव, धीरेन्द्र वर्मा, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें