बांदा। झांसी-मानिकपुर रेलखंड में खुरहंड, डिंगवाही व बांदा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण का कार्य शुरू है। इससे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने के चलते कई गाड़ियों का संचालन आज से प्रभावित रहेगा। इसके अलावा कई का समय भी बदला गया है।
स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे ने बताया कि दोहरीकरण कार्य के चलते ग्वालियर-प्रयागराज, चित्रकूट-कानपुर, झांसी-बांदा का संचालन 11 दिसंबर को बंद रहेगा। इसके साथ ही 5 दिसंबर (शुक्रवार) से 11 दिसंबर तक मानिकपुर-कानपुर व कानपुर-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।
बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस पांच, छह व आठ दिसंबर को को एक घंटे तथा नौ, दस व 11 को एक घंटे विलंबित रहेगी। इसके अलावा आसनसोल-अहमदाबाद साप्ताहिक ट्रेन भी सात दिसंबर को 50 मिनट देर से आएगी। दुर्ग-कानपुर एक व दस दिसंबर को ओहन-अतर्रा के बीच एक घंटे रोकी जाएगी। लखनऊ रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस 11 दिसंबर को भीमसेन-बांदा के बीच 90 मिनट विलंब रहेगी। गाड़ी संख्या 601025 (डीयू-बीयूआई) बीना खैरार के मध्य दो घंटे रोकी जाएगी। लोकमान्य तिलक (सुबेदारगंज मुंबई) भी 11 दिसंबर को भीमसेन- खैरार के बीच एक घंटे विलंबित रहेगी।