फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मुकाबलों में बीती रविवार की छुट्टी

Sun, 18 Dec 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बांदा के रायफल क्लब में जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों से परिचय लेते क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह व डीसीए सचिव वासिफ जमां खां। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रविवार की छुट्टी में क्रिकेट मैचों की धूम रही। मुख्यालय में रायफल क्लब ग्राउंड में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन का पांच दिवसीय मैच शुरू हुआ। उधर, मुक्तिधाम रोड के केपीएल ग्राउंड में भी क्रिकेट की शुरूआत हुई। गुरेह और भिड़ौरा गांवों में चल रहे मैचों के फाइनल खेले गए।
विज्ञापन


शहर के रायफल क्लब ग्राउंड में लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह और डीसीए सचिव वासिफ जमां खां ने बांदा स्टेडियम और जेके इलेविन के खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। 30 ओवरों के खेल में टास जीतकर जेके इलेविन ने बांदा स्टेडियम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

मोहित ने चार चौकों के साथ 36 गेंद में 32 रन बनाए। अर्पित ने तीन चौंकों के साथ 25 गेंद में 21 रनों का स्कोर खड़ा किया। अजय ने 6 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लिए। रेहान ने 5 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट गिराए। जेके इलेविन की टीम के बल्लेबाज कमलेश ने एक छक्का और तीन चौकों के साथ 24 गेंदों पर 32 रनों का स्कोर बनाया।
विज्ञापन


अजय ने दो छक्के और दो चौके के साथ 7 गेंद पर 21 रन बनाए। गेंदबाजी में मोहित ने 5, सलमान ने 3 व वरुण दीक्षित ने 2 विकेट लिए। बांदा स्टेडियम ने जेके इलेविन को 45 रनों से हरा दिया। अंपायर राजेंद्र अवस्थी व मोहम्मद, मैच रेफरी वासिफ जमां खां, स्कोरर सुरेश और कमेंट्रेटर अबरार फारुकी, महेश साहिल व दीपक श्रीवास्तव रहे।

उधर, मुक्तिधाम रोड पर स्थित केपीएल ग्राउंड में पहले दिन मैच की शुरूआत स्टार ब्वायज और बांदा इलेविन टीमों के बीच हुए मैच से हुई। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर और एक शाट खेलकर उद्घाटन किया। स्टार ब्वायज ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 152 रन बनाए।

सलमान ने 27 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों के साथ 52 रन बनाए। बांदा लायंस क्लब की टीम 125 रनों पर आल आउट हो गई। इसमें ज्ञानू ने 15 गेंदों पर 21, ब्रजेश ने 12 गेंदों में 27 और सुशील ने 10 गेंदों में 20 रन बनाए। मैच संयोजक आदिल अहमद और शिवकरन निषाद ने बताया कि मैन आफ दि मैच सलमान को घोषित किया गया।

अंपायर छोटू चौहान और ओमबाबू सिंह रहे। आयोजन समिति अध्यक्ष अरुण निषाद और उपाध्यक्ष विपिन त्रिपाठी व अरविंद प्रसाद उपस्थित थे। तिंदवारी क्षेत्र के भिड़ौरा और गुरेह गांवों में भी क्रिकेट मैच हुए। दोनों मैचों का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक दलजीत सिंह ने किया। भिड़ौरा में तिंदवारी की आजाद क्रिकेट क्लब और मेजबान भिड़ौरा टीम के बीच फाइनल खेला गया। तिंदवारी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रन बनाए। भिड़ौरा टीम सिर्फ 60 रनों पर ही सिमट गई।

उधर, गुरेह गांव में फाइनल मैच बांदा और गुरेह के टीमों के बीच खेला गया। बांदा टीम ने 90 रन बनाए। गुरेह की टीम ने 13 ओवर में यह लक्ष्य पूरा करके तीन विकेट से यह मैच जीत लिया। विधायक दलजीत सिंह का खिलाड़ियों ने स्वागत किया। विधायक ने खेल को बढ़ावा देने के लिए हर सहयोग का भरोसा दिया। विधायक के मीडिया प्रभारी केशव पाल और पूर्व प्रधान ओंकार द्विवेदी व रमेश द्विवेदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें