फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजनाओं में देरी पर डीएम हुए नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में 50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा की। निर्माण में देरी पर असंतोष जताया। बैठक में अनुपस्थित सीएनडीएस परियोजना प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद में 304605.68 लाख की लागत की 72 परियोजनाएं स्वीकृत हैं। शासन से 47632.49 लाख रुपये मिल चुके हैं, लेकिन अब तक 11 परियोजनाएं ही पूरी हो सकी हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत अमलीकौर ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना व खटान ग्राम समूह पेयजल योजना का काम शुरू न करने पर नाराजगी जताई।
अधिशासी अभियंता (लघु सिंचाई) को निर्देश दिए कि कंपनी से अवमुक्त धनराशि की जानकारी प्राप्त कर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को अवगत कराएं। सीएनडीएस यूनिट 48 महोबा, राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित होने पर असंतोष जताया। परियोजना प्रबंधक से स्पष्टीकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यूपीपीसीएल यूनिट-13 ने बताया कि तहसील अतर्रा और नरैनी में अग्निशमन केंद्र में अनावासीय एवं आवासीय भवनों के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 858.36 लाख के सापेक्ष 137 लाख अवमुक्त किए गए है। इस मौके पर सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें