बांदा। बर्फीली हवाओं और कड़ाके की ठंड के बीच रविवार
को पूरा मंडल मुख्यालय (बांदा शहर) और कुछ ग्रामीण इलाकों में चार घंटे से
भी ज्यादा बिजली गुल रही। सुबह कटौती में भी बिजली गुल रही। 132 केवी सब
स्टेशन की सीटी बर्स्ट हो जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
सुबह
रोजाना दो घंटे से ज्यादा कटौती हो रही है। सबसे ज्यादा खराब हालत भूरागढ़
फीडर की है। यहां रोजाना सुबह छह से आठ बजे तक कटौती किए जाने से आधा दर्जन
मोहल्लों में ठंड में भी पेयजल संकट बना हुआ है।
जलापूर्ति के समय
बिजली न रहने से उपभोक्ताओं के घरों में पंप बगैर पानी नहीं पहुंच रहा।
इसी तरह पीली कोठी फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह कटौती किए जाने से पेयजल
संकट बना हुआ है। पावर कारपोरेशन के अभियंता आम नागरिकञों को हो रही
परेशानी और पेयजल संकट के प्रति कतई गंभीर नहीं हैं।
रविवार को दोपहर करीब एक बजे चिल्ला रोड स्थित 132 केवी सब स्टेशन की सीटी बर्स्ट हो गई। नतीजतन पूरा शहर और पपरेंदा फीडर ठप हो गए।
सब
स्टेशन कर्मचारियों को यह फाल्ट दुरुस्त करने में सवा चार घंटे लग गए। शाम
5:20 बजे आपूर्ति चालू हुई। इस बीच ठंड में लोग घरों में ठिठुरते रहे।
कारोबार भी प्रभावित हुआ।