फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छत टपकने से पंचायत चुनाव के प्रपत्र भीगे

Mon, 05 Oct 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-20- विकास भवन परिसर में धूप में रखे गीले हुए चुनाव प्रपत्र। संवाद
विज्ञापन
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच विकास भवन में रखे चुनाव संबंधी प्रपत्रों की देखरेख में लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

परिसर के एक कमरे में रखे ये प्रपत्र छत से पानी टपकने के कारण भीग गए। समय पर सुरक्षित स्थान पर न पहुंचाए जाने से काफी अभिलेख खराब हो गए।
जानकारी मिलने पर कर्मचारियों ने कमरे का ताला खोला। उन्होंने अभिलेख बाहर निकाले और छंटाई शुरू की। बरसात के दौरान कमरे की छत से लगातार पानी टपकता रहा था। इससे कई प्रपत्र गीले हो गए और कुछ खराब भी हो गए।
फिलहाल गीले प्रपत्रों को सुखाने के लिए कैंटीन के पास खुले में रखा गया है। विकास भवन जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसर में हुई इस लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारी अब खराब हुए प्रपत्रों को सुरक्षित करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सीडीओ अजय कुमार पांडेय ने बताया कि सभी प्रपत्र सुरक्षित हैं। बारिश के दौरान नमी आने से कुछ प्रपत्र गीले हो गए थे। उन्हें धूप में रखकर सुखा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें