बांदा। ई-क्राप सर्वे के कार्य में रूचि न लेने पर एक पंचायत सहायत की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। जल्द सात के विरूद्ध और कार्रवाई हो सकती है।
जिले में ई-क्राप सर्वे चार सैकड़ा पंचायत सहायकों को लगाया गया है। लेकिन पंचायत सहायकों के रूचि न लेने से यह कार्य समय से पूर्ण नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी व सीडीओ ने कई बार इन्हें नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। लेकिन इनके कार्य व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं किया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने लापरवाही पर महुआ विकास खंड के ग्राम पंचायत मकरी की पंवायत सहायक नीलम की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि विकास खंड बबेरू के ग्राम अलिहा के पंचायत सहायक धनंजय, कमासिन के मऊ पंचायत सहायक सुभद्रा पांडेय, बिसंडा के ग्राम पंचायत मुसींवा सानी की पंचायत सहायक पूर्वी यादव, पवई की प्रीती यादव, अमवा की प्रिया कुशवाहा, नरैनी के ग्राम पंचायत नगवार की पंचायत सहायक शारदा प्रसाद, बडोखर के चटगन के पंचायत सहायक सोनू निषाद को पद मुक्त किए जाने की कार्रवाही की जा रही है।