फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का गुरुवार को समापन हो गया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ पीपी पुरवार एवं विशिष्ट अतिथि गणित विभाग के डॉ पी. के. विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यशाला में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ विवेक पांडेय ने कहा कि मानसिक रूप से परेशान छात्र हताश न हो। ऐसे छात्रों को चिकित्सकों से सलाह लेने की आवश्यकता है। डॉ पुरवार ने मानसिक रोग, अभिशाप, डिप्रेशन, आदि की विस्तार से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर डॉ मो. हलीम खान ने छात्र-छात्राओं को नशेबाजी करने के दुष्परिणाम बताए। नशेबाजी के दुष्परिणाम विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें निर्णायक मंडल की ओर से रश्मि, अंजली, रिया, प्रिया, प्रियंका को प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान छात्र नवीन, शिवम, अभिषेक, निर्भय, आलोक व तृतीय पुरस्कार अनुराधा, आराधना, अंजली, भूमिका को प्रदान किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें