फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग को बाधित कर पंडाल नहीं बनाए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। नवरात्र व दशहरा को लेकर थाना परिसर में नगर की विभिन्न दुर्गा समितियों की बैठक हुई। सीओ आनंद कुमार पांडेय ने कहा कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार दुर्गा समितियों को नियमों का पालन करना होगा। मार्ग को बाधित कर प्रतिमाओं के पंडाल नहीं बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

ध्वनि विस्तारक यंत्र एक निर्धारित सीमा पर ही बजाए जाएंगे।
प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार दुबे ने कहा कि गाइड लाइन को दरकिनार कर अगर प्रतिमाओं की स्थापना की गई तो आयोजकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
व्यापार मंडल अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि बीते 40 साल से चौक बाजार किनारे पंडाल बनाकर दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की जाती है।
अधिवक्ता सूरज बाजपेई ने कहा कि रामलीला मैदान कई वर्षों से खस्ताहाल पड़ा है। कोई भी दुर्घटना हो सकती है। बैठक में युवा व्यापार मंडल अवधेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, राइस मिलर्स जिलाध्यक्ष भुवनेश पांडेय, सपा नेता विवेक बिंदु तिवारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अर्जुन मिश्र, रामलीला कमेटी अध्यक्ष कालिका राय शिवहरे, मोहम्मद नसीम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें