फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ओवरलाेड टेंपाे ने बाइक पर मारी टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बांदा से परचून का सामान लादकर खुरहंड जा रहे ओवरलोड टेंपों ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। टेंपो में बैठे दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी अनिल सिंह (42) पड़ोसी धर्मेंद्र तिवारी उर्फ मुखिया पंडित (55) के साथ धान की फसल की रखवाली के लिए रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे खेत जा रहे थे। बाइक अनिल चला रहे थे। वह हेलमेट पहने थे। तभी बांदा की ओर से परचून का माल लादकर आए टेंपो से उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों बाइक सवार और टेंपो में बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। बाइक सवार दोनों को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। टेंपो सवार खुरहंड गांव के सागर उर्फ जौहरी सविता (40) और वीरेंद्र गुप्ता (45) का इलाज रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में किया जा रहा है। हादसा इतना भीषण था कि हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेंपों व बाइक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

सीओ गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि टेंपो की टक्कर से दो लोगों की मौत हुई है। दो अन्य घायल हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें