फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कॉलेज में रेंजर्स प्रशिक्षण खत्म

Sun, 21 Dec 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला डिग्री कॉलेज मेें तीन दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शनिवार को खत्म हो गया। छात्राओं ने व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। हस्त कला, तंबू निर्माण, गांठ बंधन, लघु नाटक आदि प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


समापन समारोह की शुरूआत सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण और वंदना से हुई। छात्रा नेहा, निधि ने स्वागत गीत गाया। डॉ.राज नारायण सिंह ने योग की जानकारी दी। सुमन ने सेवाभाव को प्रेरित किया। प्रशिक्षण डॉ.प्रेमलता के निर्देशन में हुआ।

अध्यक्षता प्राचार्य प्रभा श्रीवास्तव ने की। हस्त कला में वसुंधरा प्रथम, प्रिंयका राजन द्वितीय और कामनी गुप्ता तृतीय रहीं। पाक कला मेें लक्ष्मी बाई टोली का पहला, झलकारी बाई टोली को दूसरा और रानी दुर्गावती टोली को तीसरा स्थान मिला। प्राचार्य ने सभी रेंजर्स को पुरस्कृत किया। संचालन डॉ.जेबा खान द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें