फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नई पेंशन योजना से काटी जा रही राशि खातों में नहीं पहुंचने से शिक्षकों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने वेतन से काटी जा रही राशि खातों में नहीं आने समेत अन्य मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मांगों के पूरा नहीं होने पर क्रमिक अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय आह्वान पर शुक्रवार को जिले के शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पुरानी पेंशन बहाली सहित 16 सूत्री ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा। शिक्षकों में सबसे अधिक आक्रोश नई पेंशन योजना में वेतन से काटी गई धनराशि उनके खाते में न भेजने को लेकर हैं।
शिक्षकों ने बताया कि फरवरी 2021 से शिक्षकों के वेतन से 10 प्रतिशत प्रतिमाह कटौती की जा रही है, लेकिन यह राशि उनके प्रान खातों में प्रदर्शित नहीं हो रही है। इसको लेकर शिक्षकों ने कई बार डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ। शिक्षकों ने 27 जुलाई तक कटौती प्रदर्शित नहीं होने पर 28 से क्रमिक अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरने में जिलाध्यक्ष संतोष द्विवेदी, राम चंद्र सोनकर, मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष यमुना प्रसाद पांडेय, प्रधानाचार्य अजीत सिंह, राम प्रताप चौबे, रामप्रताप परिहार, प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी, अर्चना शुक्ला समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें