फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर में कब्जा करने को लेकर किसान पर जानलेवा हमला, नौ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी वासिब ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि छह नवंबर को दोपहर जब वह अपनी भैंस को खेत से लेकर घर लौट रहा था, तभी गांव के रजबहा के पास गांव के दबंग युवक ने अपने आठ परिजनों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला करके घायल कर दिया। बताया चीख पुकार सुनकर बचाने के लिए आए उसके दिव्यांग पिता व माता को भी जख्मी कर दिया। वासिब का आरोप है कि दबंग उसके घर पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। घटना के अगले दिन उसने बिसंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की और उसे थाने से भगा दिया। इससे पहले भी इस दबंग परिवार ने उन पर हमला किया था, उस समय भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी, लेकिन दबाव डालकर सुलह करवा ली गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिसंडा थाना पुलिस ने दबंग युवक समेत नौ लोगों के खिलाफ हमला कर घायल करने की धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें