चित्रकूट। बरगढ़ थाना पुलिस ने लंबे समय से वांछित आरोपी रईस अहमद उर्फ राजू के घर पर डकैती कोर्ट चित्रकूट से जारी 84 बीएनएस का आदेश चस्पा किया। पुलिस ने माइक से मुनादी कर कार्रवाई पूरी की।
रईस अहमद उर्फ राजू कौशांबी के तुर्तीपुर गांव का निवासी है। वह लंबे समय से फरार था और अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था। बरगढ़ थाना पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर लगातार तलाश की लेकिन वह गिरफ्तार नहीं हुआ। प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ शिवआसरे ने बताया कि यह कदम आरोपी को पकड़ने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक है। फरार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी, इसकी सूचना आम जनता को भी दी गई है।