फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नए मतदाता बनने का मौका, 18 को विशेष अभियान

Sat, 17 Jan 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विधानसभा की मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने या किसी प्रकार की त्रुटि को सुधारने के इच्छुक नागरिकों के लिए एक विशेष अवसर आ रहा है। आगामी 18 जनवरी को पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत बूथ स्तर पर दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। यह अभियान उन लोगों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, या जिनके नाम, पते या उम्र जैसी जानकारी में कोई गलती है।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने सभी उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) को निर्देश जारी किए हैं कि 18 जनवरी को सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सुबह 10:45 बजे से शाम 4:45 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। इस दौरान, बीएलओ के साथ एक सहायक कर्मचारी भी मौजूद रहेगा ताकि सभी को सहयोग मिल सके। अभियान के दौरान बीएलओ और आम जनता के लिए बूथ पर बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, पीने के पानी और स्वच्छ शौचालयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक बूथ पर फॉर्म-6 (नए मतदाताओं के लिए), फॉर्म-7 (नाम हटाने या आपत्तियां दर्ज करने के लिए), फॉर्म-8 (नाम, पते या अन्य विवरणों में सुधार के लिए) और घोषणा पत्र की पर्याप्त प्रतियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस विशेष अभियान की जानकारी सभी राजनीतिक दलों को दी जाएगी ताकि वे भी इसमें सक्रिय रूप से भाग ले सकें और अपने समर्थकों को सूचित कर सकें। इसके अलावा, ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, वार्ड सदस्य, राशन डीलर और अन्य स्थानीय प्रभावशाली व जागरूक व्यक्तियों के सहयोग से भी इस अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें