फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे की बारिश से दुकानों और घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। दो घंटे तक हुई तेज बारिश ने नगर पालिका की अव्यवस्थाओं की पोल खोल दी। नगर की सभी गलियां और सड़कें पानी में डूब गईं। दुकानदारों को दुकानों का सामान समेटना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद मूसलाधार दो घंटे बारिश से चौक बाजार, सोनारी गली, तेल वाली गली, चूड़ी गली, ब्रह्मनगर, आजाद नगर, लखन कॉलोनी, लोधू थोक, भद्रकाली रोड, आदर्श बाल निकेतन गली आदि इलाकों में जलभराव हो गया।
लोगों की दुकानों और घरों में पानी घुस गया। समाजसेवी सूरज बाजपेयी, राकेश गौतम मेजर, दिनेश गुप्ता ने बताया कि पालिका द्वारा बड़े पैमाने पर नाला नाली को साफ कराने को कागज पर दर्शा दिया, लेकिन मूसलाधार बारिश ने पूरी पोल खोल दी।
विज्ञापन

कस्बे के सभी नाली-नाला जाम पड़े हैं। निकासी की कोई व्यवस्था नगर पालिका द्वारा नहीं कराई गई।
बारिश का पानी घुसने से चूड़ी गली सहित तेल गली के कपड़ा व्यवसायियों के लाखों रुपये के कपड़े गंदे पानी में भीग कर खराब हो गए।
चौक बाजार पर स्थित सब्जी व्यापारी आनंद राजा गुप्ता, कपड़े व्यवसायी सुरेश अग्रवाल की दुकान के भूतल में बारिश का गंदा पानी भर गया, जिसको निकालने में कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत की गई। इस संबंध में नगर पालिका प्रशासक एसडीएम विकास यादव ने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी ओर कोतवाली परिसर में पानी भर जाने से इंस्पेक्टर आवास, माल खाना, बैरक आदि में पानी भर गया। थाने के पुलिस कर्मी कुर्सी मेज के ऊपर बैठकर थाने के अभिलेखों को बचाने में मशक्कत करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें